‘सत्ता में आने का सपना देखना छोड़ दे कांग्रेस...केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पार्टी पर कसा तंज

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Mar, 2025 12:01 PM

union minister manohar lal took a dig at congress

मनोहर लाल मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए।

करनाल : करनाल जिले में पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फूलों की होली खेली। इस दौरान उन्होंने तीसरी बार मेयर बनी रेणुबाला गुप्ता और नव निर्वाचित 15 पार्षदों को बधाई दी। करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने भी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ होली खेली। 

इस दौरान मनोहर लाल मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी इतनी कमजोर हो गई है कि वह अपने 35 विधायकों में से एक नेता तक नहीं चुन पा रही। अगर वो मुझे बुलाएंगे तो मैं उनका प्रतिपक्ष का नेता चुन दूंगा।  उन्होंने कहा कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस आज केवल दो राज्यों में सिमट गई है। उन्होंने कहा कि 99 सीटें जीतकर कांग्रेस यह सोचती रही कि वह सत्ता में आ जाएगी, लेकिन खुद को ही भ्रम में रखे रही।

कांग्रेस को सत्ता में आने के सपने लेना छोड़ देना चाहिए 

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में जो नगर पालिका में पार्षद निर्दलीय जीतकर आए हैं वो भी हमारे ही हैं, हमारी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि इतने सारे पार्षदों में महज 5 पार्षद कांग्रेस के जीते हैं, बाकी सब बीजेपी के हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आने के सपने लेना छोड़ देना चाहिए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!