कुरुक्षेत्र पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा- गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Dec, 2023 04:23 PM

union home minister amit shah reached kurukshetra

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज इंटरनेशनल गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज इंटरनेशनल गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि विश्व की सभी समस्याओं का समाधान भागवत् गीता में निहित है। अमित शाह ने कहा कि देश की एकता व अखंडता को मूर्तस्वरूप दिलाने के लिए धारा 370 हटी-राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण व ट्रिपल तलाक की समाप्ति हुई। 

PunjabKesari

संत सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री के अतिरिक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल योगाचार्य बाबा रामदेव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, स्वामी परमात्मानंद, राजेंद्र दास, निर्मल दास पीयूष मुनि, माधव प्रिया दास, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत बंसी पुरी, विश्व हिंदू परिषद से दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

गीता संदेश हमें अंधकार के वातावरण से प्रकाश की तरफ लेकर जाता है

सीएम मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि गीता संदेश हमें अंधकार के वातावरण से प्रकाश की तरफ लेकर जाता है। उन्होंने कहा कि 30 लाख से अधिक लोगों की गीता जयंती समारोह में उपस्थिति रहेगी क्योंकि गीता का संदेश आज भी हजारों वर्ष उपरांत उतना ही शाश्वत तथा सार्वभौमिक है जितना उस समय दिया गया था। आज हमारे लिए हर्ष का विषय है कि जो अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 में शुरू किया गया, आज उसने पहले से बड़ा आकार ले लिया है। देश की आज़ादी के बाद देश में कुछ चुनौतियां थी। सरदार वल्लभभाई पटेल ने उसे हल किया। हालांकि उसके बाद भी राम मंदिर, धारा 370 जैसे मुद्दे रहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने उनका आसानी से समाधान किया।

योगाचार्य रामदेव ने कहा कि गीता का उद्घोष जन-जन के मन में होना चाहिए। तभी विकसित भारत का स्वपन सार्थक होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि गीता सन्देश युगो-युगो उपरांत आज भी प्रासंगिक, गीता विश्व का ऐसा एकमात्र ग्रंथ है जो कि युद्ध के मैदान से विश्व वैश्विक शांति के लिए दिया गया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Start delayed due to rain

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!