आप्रेशन 'पीछा करों' के तहत 28 फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Edited By Isha, Updated: 31 Dec, 2025 12:34 PM

under operation  chase them down  28 absconding accused were arrested

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एस.वी. एंड ए.सी.बी.) ने 26 व 27 दिसम्बर 2025 को राज्यव्यापी विशेष अभियान आप्रेशन पीछा करो के अंतर्गत 48 घंटे के विशेष अभियान के दौरान विभिन्न वर्षों

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एस.वी. एंड ए.सी.बी.) ने 26 व 27 दिसम्बर 2025 को राज्यव्यापी विशेष अभियान आप्रेशन पीछा करो के अंतर्गत 48 घंटे के विशेष अभियान के दौरान विभिन्न वर्षों से फरार चल रहे कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 अलग-अलग मामलों में सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। अभियान के दौरान वर्ष 2020 से 2025 के बीच दर्ज मामलों में वांछित आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें 6 वर्ष से फरार 1, 5 वर्ष से 1, 4 वर्ष से 5, 3 वर्ष से 4, 2 वर्ष से 8 तथा वर्ष 2025 से संबंधित 9 आरोपी शामिल हैं। सभी आरोपी भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, पद के दुरुपयोग तथा सरकारी धन के गबन जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।

करोड़ों रुपए के फर्जी भुगतान मामलों में गिरफ्तारी अभियान के दौरान बड़े वित्तीय घोटालों में भी निर्णायक कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि फर्जी विकास कार्य दर्शाकर सरकारी धन की भारी निकासी की गई। इस मामले में तनुजा शर्मा (सह-निदेशक, मैसर्स रसीक बिहारी इंफ्राटेक एंड कंस्ट्रक्शन प्रा. लि.), नंद किशोर (श्याम जी एसोसिएट्स) तथा मनोज कुमार (सतगुरु इंटरप्राइजेज) को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों पर लगभग 4.73 करोड़ की सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप है। मामले में आगे वित्तीय जांच जारी है।

अंबाला रेंज में शैक्षणिक सत्र 2013-14 व 2014-15 के दौरान 91 छात्रों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खोल कर, जाली दस्तावेजों और फर्जी दाखिलों के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि का गबन किया गया। इस मामले में धर्मबीर (सी.ई.जी. सेंटर संचालक), राजेश कुमार (निजी व्यक्ति) और नवीन कुमार (सी.एस.पी. संचालक) को गिरफ्तार किया गया है। जांच में लगभग 44.59 लाख की राशि के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!