हरिद्वार से लौट रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत, UP के शामली के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jul, 2024 12:08 PM

uncle and nephew returning from haridwar died in a road accident

उपमंडल के गांव बहादुरपुर से बाइक पर हरिद्वार गए मामा-भांजा की उत्तर प्रदेश के शामली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अक्षय (25) व उसके भांजे लवकुश (16) निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है।

सफीदों : उपमंडल के गांव बहादुरपुर से बाइक पर हरिद्वार गए मामा-भांजा की उत्तर प्रदेश के शामली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अक्षय (25) व उसके भांजे लवकुश (16) निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार सफीदों के नजदीकी गांव बहादुरपुर से 2 बाइकों पर सवार होकर 4 युवक 21 जुलाई को हरिद्वार गए थे। हरिद्वार में नहाने के बाद दोनों बाइकों पर रात में वापस लौट रहे थे। उनमें से एक बाइक पर अक्षय व उसका भांजा लवकुश सवार थे और वे शामली के पास पहुंच गए थे। वहां पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर दे मारी। इस टक्कर में उनकी मौत हो गई। पीछे रह गए बाइक सवारों ने उन्हें फोन किया तो फोन शामली पुलिस ने उठाया। पुलिस ने उन्हें बताया कि दोनों युवकों की दुर्घटना में मौत हो चुकी हैं। उसके बाद मामले की सूचना गांव बहादुरपुर में परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन शामली पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!