'नए साल का तोहफा', यहां 2 मैगा इंफ्रास्ट्रक्चर शुरू करने की घोषणा...जानिए क्या है खास

Edited By Isha, Updated: 31 Dec, 2025 11:59 AM

two mega infrastructure projects announced here

पंचकूला मैट्रोपॉलिटन डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (पी.एम.डी.ए.) ने पंचकूला शहरवासियों को 'नए साल का तोहफा' देते हुए 2 बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में घग्गर पुल और सैक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ जलधारा सौंद

चंडीगढ़: पंचकूला मैट्रोपॉलिटन डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (पी.एम.डी.ए.) ने पंचकूला शहरवासियों को 'नए साल का तोहफा' देते हुए 2 बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में घग्गर पुल और सैक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ जलधारा सौंदर्या करण क्लब के पास घग्गर नदी पर परियोजनाएं मंजूर पुल का निर्माण (अनुमानित लागत 32.50 करोड़ रुपए) तथा पंचकूला शहर से गुजरने वाली 2 जल धाराओं का सौंदयीकरण (अनुमानित लागत 95.42 करोड़ रुपए) शामिल है। इनमें माता मनसा देवी मंदिर से राजीव-इंदिरा कालोनी होते हुए पंजाब सीमा तक (लंबाई 5.60 कि.मी.) और सैक्टर-1 से इंडस्ट्रीयल - एरिया होते हुए पंजाब सीमा तक सिंह नाला चौ (लंबाई 5.30 कि.मी.) की जलधाराएं शामिल हैं।


पी.एम.डी.ए. के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कार्यों के टैंडरों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित 'हाई-पावर्ड परचेज कमेटी' की बैठक में स्वीकृति दी गई। ये परियोजनाएं पंचकूला के निवासियों और विभिन्न रैजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशनों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मंजूर की गई हैं। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पी.एम.डी.ए. के सी.ई.ओ. के.एम. पांडुरंग के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!