Edited By Shivam, Updated: 19 Jul, 2019 10:13 PM
जगाधरी शांति कालोनी स्तिथ मेटल फैक्टरी में करंट लगने से कमल नाम के एक मजदूर मौत हो गई है। वहीं सोनीपत में बड़ी इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में भी एक मजदूर की मौत हो गई। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने नियमानुसार...
यमुनानगर/सोनीपत (सुमित/पवन): जगाधरी शांति कालोनी स्तिथ मेटल फैक्टरी में करंट लगने से कमल नाम के एक मजदूर मौत हो गई है। वहीं सोनीपत में बड़ी इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में भी एक मजदूर की मौत हो गई। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
यमुनानगर के हादसे में मारा गया कमल मेटल फैक्टरी में प्रेस पर काम करता था। काम करते वक्त उसने हवा न आने पर अपने पास रखे पंखे को अपनी तरफ जैसे ही मोड़ा तो करंट ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस अधिकारी बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जो भी बयान परिवार देगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सोनीपत के बड़ी इंडस्ट्रीज एरिया फैक्ट्री नंबर 18 में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। फैक्ट्री में पाउडर बनाने का काम होता था। मृतक सोनू निवासी सुल्तानपुर यूपी का रहने वाला था। फैक्ट्री सुपरवाइजर ने बताया है कि मशीन लगाते समय करंट लगा है, उस दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।