सड़क हादसे में एक ही गांव के दो घरों के बुझे चिराग

Edited By Shivam, Updated: 06 Sep, 2019 06:42 PM

two houses lamp of the same village extinguished in a road accident

पुन्हाना-होडल मार्ग पर कार और बुलेट की टक्कर में एक ही गांव के दो युवकों की मौके पर मौत हो गर्ई।  पुलिस ने मामला दर्जकर शवों को कब्जों में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में दो युवाओं की एक साथ मौत से मातम पसरा हुआ है।

नूंह मेवात(एके बघेल): पुन्हाना-होडल मार्ग पर कार और बुलेट की टक्कर में एक ही गांव के दो युवकों की मौके पर मौत हो गर्ई।  पुलिस ने मामला दर्जकर शवों को कब्जमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में दो युवाओं की एक साथ मौत से मातम पसरा हुआ है। 

PunjabKesari, haryana
वीरवार शाम 8 बजे दो युवक बुलेट पर सवार होकर बिलोंद राजस्थान अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे कि मोदीश कॉलेज के समीप अचानक सामने से आ रही आल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में बुलेट पर सवार राजकुमार पुत्र महेशचंद और रिंकू पुत्र रंजीत निवासी सरूरपुर बल्लभगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

नवनीत हवलदार जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा की मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!