दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन और बाइक की आमने सामने टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Edited By Shivam, Updated: 18 Oct, 2020 12:00 AM

करनाल के सांभली गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो बाइक सवारों चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों मृतक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पास के गांव सग्गा में जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक की अज्ञात वाहन के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई।...

करनाल (केसी आर्या): करनाल के सांभली गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो बाइक सवारों चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों मृतक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पास के गांव सग्गा में जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक की अज्ञात वाहन के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे घायल व्यक्ति ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!