गम में बदली खुशियां, शादी का निमंत्रण देने गए दो सगे भाईयों को ट्रक ने कुचला, मौत

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2020 03:48 PM

two brothers died due to high speed truck collisio

भतीजी की शादी का निमत्रंण पत्र देकर वापस आ रहे बाइक सवार दो सगे भाईयों की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाईयों ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना

पलवल(दिनेश)- भतीजी की शादी का निमत्रंण पत्र देकर वापस आ रहे बाइक सवार दो सगे भाईयों की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाईयों ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। होड़ल थाना पुलिस ने मृतकों के चचेरे भाई की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari
होडल में धान मील के समीप बाइक सवार दो भाईयों की ट्रक की चपेट में आने से उस समय मौत हो गई जब वह भतीजी की शादी का निमत्रंण पत्र झिरका फिरोजपुर में देकर वापस घर आ रहे थे। पुलिस जांच अधिकारी ए.एस.आई. विजयपाल ने बताया कि गांव बंचारी निवासी इंद्रपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी भतीजी की शादी आगामी 19 जनवरी को है। भतीजी की शादी का निमत्रंण पत्र देने के लिए पीडि़त के ताऊ के लडक़े 32 वर्षीय नारायण उर्फ संजय व 24 वर्षीय सुभाष वीरवार को बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में गांव झिरका फिरोजपुर गए थे।

PunjabKesari

शाम के समय नारायण व सुभाष निमत्रंण पत्र देकर वापस गांव आ रहे थे तो रात के करीब सात बजकर 50 मिनट पर जब वे होड़ल स्थित धान मील के समीप पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनको सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नारायण व सुभाष की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर दोनों भाईयों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!