भिवानी : दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, युवक की मौक पर मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2021 12:47 PM

two bikes clashed one young man died on the spot

भिवानी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां जिले के गांव कायला में देर शाम को दो बाइकों में भिड़त हो गई। जिसके चलते एक लड़के की मौत हो गई। मृतक का नाम...

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां जिले के गांव कायला में देर शाम को दो बाइकों में भिड़त हो गई। जिसके चलते एक लड़के की मौत हो गई। मृतक का नाम पंकज था।  

बताया जा रहा है कि पंकज कल देर शाम घर से खेत जाने के लिए निकला था। लेकिन कुछ समय बाद उसके घर फोन आया कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। घर वाले जब मौके पर पहुंचे तो पंकज दम तोड़ चुका था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

एएसआई नसीब सिंह ने बताया कि कल शाम को दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई थी जिसके कारण कायला निवासी पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब हमें सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!