हिसार में बेसहारा पशु पकड़ रही टीम से हाथापाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 29 Nov, 2024 03:05 PM

two accused arrested for scuffling with team catching stray

शहर में बीते दिनों बेसहारा पशु पकड़ रही नगर निगम की टीम के साथ हाथापाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया है।

हिसार : शहर में बीते दिनों बेसहारा पशु पकड़ रही नगर निगम की टीम के साथ हाथापाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया है। उधर वीरवार को टीम कर्मचारी की पशु पकड़ने के दौरान ऊंगली कट गई।

पुलिस को दी शिकायत में निगम प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि 18 नवंबर को टीम पुरानी सब्जी मंडी चौक से डाबड़ा फाटक रोड़ और ढाणी बड़वाली में बेसहारा पशु पकड़ रही थी। अभियान के दौरान निगम की टीम 9 गायों को पकड़ चुकी थी। उस दिन ढाणी बड़वाली में बाइकों पर आए तीन युवकों ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। युवकों ने टीम के साथ गाली-गलौच व झगड़ा किया।

PunjabKesari

शिकायत में बताया कि निगम की टीम को तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियोंल नें एसआई राजकुमार सैनी व एसपीओ राजेश के सामने ही निगम की गाड़ी से जबरदस्ती 2-3 गायें उतार ली। इस मामले में HTM थाना पुलिस ने वीरवार को आरोपी ढाणी श्याम लाल निवासी राज कुमार और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक अन्य आरोपी जतिन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

वहीं नगर निगम की टीम वीरवार को एयरपोर्ट के पास से बेसहारा पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान एक कर्मचारी तलवंडी की ऊंगली रस्से व हाईड्रोलिक चैन के बीच में फंसने के कारण लगभग कट गई। घायल कर्मचारी को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान क्षतिग्रस्त ऊंगली को काटना पड़ा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!