पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर पति ने दे दी जान, बेटे के बयान पर मां और प्रेमी पर केस दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 06 Oct, 2020 08:10 PM

troubled by wife s illicit relationship husband commits suicide

सोनीपत के गांव गढ़ी हकीकत में पत्नी के एक युवक संग अवैध संबंध से परेशान पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के गांव गढ़ी हकीकत में पत्नी के एक युवक संग अवैध संबंध से परेशान पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर उसकी मां व युवक के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गांव गढ़ी हकीकत निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपनी मां व गांव के युवक पर उसके पिता को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। परिजनों का  आरोप है कि मृतक को अपनी पत्नी के गलत संबंधों के बारे में पता लग गया था। जिसके बाद से वह परेशान रहता था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!