किसान आंदोलन में जा रहा युवक ट्राली से नीचे गिरा, अज्ञात वाहन ने कुचला

Edited By Isha, Updated: 16 Dec, 2020 02:10 PM

traumatic death of young man going in peasant movement

दिल्ली बॉडर चल रहे किसान आंदोलन में होशियापुर के थाना गांव के रहने वाले 16 वर्षीय गुरजिंदर नाम के युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। करनाल नमस्ते चौक के पास ट्राली से गिरने के बाद युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

करनाल(विकास): दिल्ली बॉडर चल रहे किसान आंदोलन में होशियापुर के थाना गांव के रहने वाले 16 वर्षीय गुरजिंदर नाम के युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। करनाल नमस्ते चौक के पास ट्राली से गिरने के बाद युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू।

जानकारी के अनुसार ये घटना देर रात 11-30 बजे की है। हादसा उस वक्त हुआ जब होशियारपुर के गांव थाना के रहने वाले किसान ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही किसानों की ट्रेक्टर ट्राली करनाल नमस्ते चौक के नजदीक पहुँची तभी अचानक 16 वर्षीय गुरुविंदर ट्राली से नीचे गिर गया, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी शुरू करदी है। युवक अपने नाना के साथ किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहा था  20 के करीब किसान ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे, कल भी पंजाब के 2 किसानों को तरावड़ी के पास एक ट्रक ने कुचला था,जिसमे दो किसानों की मौत हो गई थी हादसे के बाद मृतक के नानां का रो रोकर बुरा हाल है। 

 

    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!