Edited By Harman, Updated: 08 May, 2026 03:23 PM

हरियाणा के सिरसा जिले में नेशनल हाइवे-9 से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। वहीं इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले में नेशनल हाइवे-9 से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। वहीं इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना डबवाली गांव के पास घटित हुई है। बताया जा रहा है कि कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार कार के परखच्चे उड़ गए और एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 4 घायल हुए। जिनमें 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दो घायलों को गंभीर हालत में बठिंडा एम्स रेफर किए गए है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दो घायल को गंभीर हालत में बठिंडा एम्स रेफर किए गए है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।