Edited By Isha, Updated: 14 Aug, 2026 06:42 PM

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटक स्थल नैनीताल से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। हरियाणा से पर्यटकों को लेकर आ रही एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत ट्रैवलर में सवार सभी 22 लोग घायल हो गए हैं।
फरीदाबाद (अनिल राठी): नैनीताल के मशहूर हिल स्टेशन मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर शुक्रवार दोपहर रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
22 लोगों का दोस्तों का समूह
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 22 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार को वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास अचानक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

1 यात्री ट्रैवलर के नीचे दबा
रेस्क्यू टीम ने 21 यात्रियों को एक-एक कर खाई से निकालकर एंबुलेंस से भवाली और नजदीकी सीएचसी भेजा। वहीं, एक यात्री के ट्रैवलर के नीचे दबे होने की जानकारी के बाद उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया। मुक्तेश्वर घूमने के बाद ट्रैवलर से भवाली की ओर लौट रहे थे। गाड़ी का नंबर UP14QT9690 बताया गया है।

50 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर
मुक्तेश्वर के पास सतबुंगा क्षेत्र में ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से भवाली और नजदीकी सीएचसी भेजा गया। एक यात्री के ट्रैवलर के नीचे दबे होने की सूचना के बाद रेस्क्यू जारी है।

NDRF-SDRF और पुलिस मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल भी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।