पर्यावरण व संस्कारों को सुरक्षित रखने के लिए महापुुरुषों के नाम पर लगाएं पौधे : सी.एम.

Edited By Naveen Dalal, Updated: 17 Jul, 2019 09:11 AM

to keep the environment and values safe in the name of great

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पर्यावरण और संस्कारों को सुरक्षित रखने के लिए महापुरुषों,दादा-दादी, माता-पिता, गुरुजनों और अपने नाम से कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इनको लगाने से लेकर बड़ा होने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस सीजन में...

कुरुक्षेत्र (धमीजा): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पर्यावरण और संस्कारों को सुरक्षित रखने के लिए महापुरुषों,दादा-दादी, माता-पिता, गुरुजनों और अपने नाम से कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इनको लगाने से लेकर बड़ा होने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस सीजन में पौधागिरी कार्यक्रम तहत प्रदेश में शिक्षा विभाग व स्थानीय कार्यालय परिसरों में 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल थानेसर अनाजमंडी में वन विभाग व प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय पौधागिरी कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल,सांसद नायब सिंह सैनी,विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, चीफ कंज्र्वेटर अतुल श्रीयशकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, उपायुक्त डा. एस.एस. फुलिया ने विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए। मुख्यमंत्री ने करीब 2 हजार विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर पौधागिरी का संदेश देने के साथ कम से कम 3 साल तक पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने पौधागिरी चेतना रैली को झंडी देकर रवाना किया। इसके अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिले में स्कूली विद्याॢथयों के माध्यम से 90 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!