ऑनलाइन ट्रैक्टर बेचने के नाम पर ठगे 1 लाख 31 हजार रुपए, मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 14 Jan, 2020 01:26 PM

thousand cheated in the name of selling tractors online case registered

सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर ऑनलाइन ट्रैक्टर बेचने के नाम पर उससे 1 लाख 31 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज ....

नरवाना (राजीव) : सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर ऑनलाइन ट्रैक्टर बेचने के नाम पर उससे 1 लाख 31 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

डूमरखां खुर्द गांव निवासी हरदीप ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसने ऑनलाइन वाहन बेचने वाली एक साइट पर अशोक कुमार नामक व्यक्ति के ट्रैक्टर को खरीदने के लिए उसके पे-टी.एम. खाते में 1 लाख 31 हजार रुपए ट्रांसफर किए लेकिन अशोक कुमार ने उसे न तो ट्रैक्टर दिया और न ही उसके पैसे लौटाए। हरदीप ने आरोप लगाया कि अशोक कुमार नामक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उससे एक लाख 31 हजार रुपए की ठगी की है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार फौजी के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 420/406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!