स्कार्पियो में सवार होकर आए चोर ले उड़े वरना कार,घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Edited By Isha, Updated: 10 May, 2022 02:40 PM

thieves who came riding in scorpio

फतेहाबाद के गीता मंदिर रोड से चोर वरना कार चोरी करके ले गए। स्कार्पियो सवार चोरों के द्वारा वरना कार चुराई गई है। चोर स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए और वरना कार का शीशा तोड़कर चोरी की

फतेहाबाद( रमेश): फतेहाबाद के गीता मंदिर रोड से चोर वरना कार चोरी करके ले गए। स्कार्पियो सवार चोरों के द्वारा वरना कार चुराई गई है। चोर स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए और वरना कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वरना कार घर के बाहर खड़ी थी, घर के बाहर दुकान पर लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार मालिक देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कार के मालिक देवेंद्र ने बताया कि रात 3:00 बजे के करीब उनकी वरना कार चोरी हो गई। जब उन्होंने पड़ोस का सीसीटीवी चेक किया तो नजर आया कि कुछ लोग स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए और वरना कार को चोरी करके ले गए। जिसके बाद अब उनके द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। इस मामले में फतेहाबाद के डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पुलिस ने वरना कार चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। स्कॉर्पियो सवार लोगों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है । पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!