चोरों ने ठेके को बनाया निशाना, हजारों की शराब की चोरी

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2019 12:23 PM

thieves targeted liquor contracts theft of thousands of liquor

राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बार्डर स्थित एक शराब के ठेके पर लगे शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर प्रवेश कर गए और वहां से हजारों रुपए की शराब चुरा ले गए। बताया जाता है कि चुनावों के दौरान उक्त शराब के....

होडल (ब्यूरो) : राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बार्डर स्थित एक शराब के ठेके पर लगे शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर प्रवेश कर गए और वहां से हजारों रुपए की शराब चुरा ले गए। बताया जाता है कि चुनावों के दौरान उक्त शराब के ठेके को प्रशसन द्वारा सील कर दिया गया था। चोरी की घटना 23 अक्तूबर की बताई गई है।

ठेके में चोरी की वारदात की पता उस समय चला जब लोगोंं ने ठेके का शटर टूटा देखा और सामान अस्त व्यस्त पड़ा देखा। जिसके बाद मामले की सूचना ठेका मालिक को दी गई। सूचना मिलते ही ठेके का मालिक राकेश मौके पर पहुंच गया और मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!