Thar चालक पुलिस को दिखा रहे ठेंगा, एक्सप्रेसवे से लेकर सेक्टर मार्केट में हो रही स्टंटबाजी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Aug, 2026 01:41 PM

then there was stunt driving by thar owners in gurgaon

गुड़गांव पुलिस भले ही स्टंट करने वालों पर लगाम कसने का दावा करती हो, लेकिन आए दिन स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 15 अगस्त को जहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करते थार और स्कॉर्पियो सवार नजर आए तो अब ताजा मामला सेक्टर-56 मार्केट...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस भले ही स्टंट करने वालों पर लगाम कसने का दावा करती हो, लेकिन आए दिन स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 15 अगस्त को जहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करते थार और स्कॉर्पियो सवार नजर आए तो अब ताजा मामला सेक्टर-56 मार्केट से सामने आया है जहां एक थार सवार युवक मार्केट की पार्किंग में अपनी थार गाड़ी से ड्रिफ्ट मारते दिखाई दिया। इस दौरान एक अन्य युवक गाड़ी की खिड़की पर लटका भी दिखाई दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

यहां लोगों ने जब इस थार सवार की वीडियो बनानी शुरू की तो इन युवकों के हौंसले और बढ़ गए और इन्होंने अपनी स्टंटबाजी को और अधिक बढ़ा दिया। इस दौरान वाहन चालकों ने अपने वाहनों को क्षतिग्रस्त होने के डर से पार्किंग से बाहर निकाल दिया और पार्किंग को पूरी तरह से खाली कर दिया। हालांकि यह स्टंटबाजी दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस स्टंटबाजी के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और सख्ती पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस हर वक्त सतर्क रहने और मार्केट सहित सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध होने का दावा तो करती है, लेकिन जिस तरह से यह थार सवार युवक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं उससे साफ है कि पुलिस के दावे खोखले हैं। फिलहाल वीडियाे वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और वीडियो के आधार पर थार सवार की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!