ढाबे पर युवक को मारी थी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Isha, Updated: 06 Feb, 2020 01:16 PM

the youth was shot at the dhaba broken during treatment

जी.टी. रोड पर कुमासपुर के पास स्थित ढाबे पर रविवार को गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति ने दिल्ली के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले में परिजनों की तरफ  से बयान नहीं दर्ज कराने

राई  : जी.टी. रोड पर कुमासपुर के पास स्थित ढाबे पर रविवार को गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति ने दिल्ली के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले में परिजनों की तरफ  से बयान नहीं दर्ज कराने पर पुलिस ने खुद ही हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज किया था। अब मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी गई है। कुमासपुर गांव के पास स्थित ढाबे पर रविवार देर शाम काफी लोग बैठे हुए खाना खा रहे थे। उसी समय ढाबे पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वहां एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा था।

अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बाद में बयान देने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने ए.एस.आई. के बयान पर अज्ञात के खिलाफ  हत्या के प्रयास का मुकदद्मा दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले में जांच कर रही थी कि मंगलवार देर रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान भूपेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में वीरवार को परिजनों के बयान दर्ज होंगे, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!