बर्खास्त पी.टी.आइज ने प्रदर्शन कर सी.एम. को भेजा ज्ञापन

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2022 12:43 PM

the sacked ptis protested the cm memorandum sent to

बहाली की मांग को लेकर आज पी.टी.आइज ने शहर में प्रदर्शन कर अपनी बहाली की मांग को लेकर सी.एम. के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन जिला भिवानी के प्रधान सोमबीर शर्मा एवं संचालन जिला महासचिव विनोद पिंकू ने...

भिवानी: बहाली की मांग को लेकर आज पी.टी.आइज ने शहर में प्रदर्शन कर अपनी बहाली की मांग को लेकर सी.एम. के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन जिला भिवानी के प्रधान सोमबीर शर्मा एवं संचालन जिला महासचिव विनोद पिंकू ने किया।
इससे पूर्व धरनारत पी.टी.आइज के धरने को सम्बोधित करते हुए शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के राज्य संरक्षक राजेश ढांडा, वरिष्ठ उपप्रधान विरेंद्र घणघस, पूर्व ए.ई.ओ. दीपक शर्मा, मुकेश चौधरी, भिवानी ब्लाक प्रधान रामचंद्र पी.टी.आई., बहल ब्लाक प्रधान सत्यव्रत, प्रवक्ता अनिल सांगवान संयुक्त रूप से कहा कि लगातार 10 वर्षों तक सरकार में अपनी सेवा देने के बाद भर्ती बोर्ड की गलती व भाजपा सरकार की राजनीति की वजह से आज प्रदेश भर के बर्खास्त पी.टी.आइज सड़कों पर भूखा मरने को मजबूर हैं। बर्खास्त पी.टी.आइज की बर्बादी की आंच पर भी भाजपा सरकार अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से पीछे नहीं हट रही।

धरने को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 2 वर्षों से बर्खास्त पी.टी.आइज लगातार अपनी बहाली की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं, लेकिन बार-बार उन्हें बहाली का आश्वासन देकर टकरा दिया जाता है, लेकिन उनकी बहाली नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में बेकसूर साबित होने के बावजूद भी बर्खास्त पी.टी.आई. भर्ती बोर्ड की गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं।

धरनारत बर्खास्त पी.टी.आइज ने सरकार से मांग की कि बर्खास्त पी.टी.आइज को जल्द बहाल किया जाए। शनिवार को क्रमिक अनशन पर विरेंद्र घणघस, श्रीभगवान, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सोमदत्त शर्मा रहे। इस अवसर पर जयवीर पी.टी.आई. विरेंद्र तंवर, रामबीर जांगड़ा, उर्मिल पी.टी.आई., राकेश, श्रीपाल डी.पी.ई., भूपेंद्र सिंह, सहसचिव अजमेर पी.टी.आई., कृष्ण कुमार, सुरेश कुमार मुख्य शिक्षक, हरीश गोच्छी सहित अनेक पी.टी.आइज मौजूद रहे।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!