दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मार डाला: आज कोर्ट में होनी थी सुनवाई, रात को घर में घुसकर की दिया वारदात को अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Jul, 2024 01:36 PM

the rape accused killed the victim

रेवाड़ी जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता महिला की हत्या हो गई। हत्या का आरोप दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर ही लगा है। रात के अंधेरे में आरोपी महिला की वेशभूषा में घर में घुसा और हमला कर दिया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता महिला की हत्या हो गई। हत्या का आरोप दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर ही लगा है। रात के अंधेरे में आरोपी महिला की वेशभूषा में घर में घुसा और हमला कर दिया। वारदात के समय पीड़िता का भाई घर में ही था, लेकिन आरोपी ने उसके घर के बाहर की कुंडी लगा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र करीब 36-37 साल है और वह रेवाड़ी के खोल थाना एरिया में पड़ने वाले एक गांव की रहने वाली हैं। पीड़िता के भाई सोनू के मुताबिक वह अपनी बहन के घर आया हुआ था, जबकि उसका जीजा पेट्रोल पंप पर नाइट शिफ्ट की ड्यूटी में गया हुआ था। रात करीब 2 बजे उसकी बहन की नींद खुली और वह टॉयलेट की तरफ जा रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला सुधीर नाम का शख्स रसोई की चिमनी में लगे लोहे के जाल को उखाड़ नीचे कूद गया। सोनू के मुताबिक आरोपी ने घर में घुसते ही सबसे पहले जिस कमरे में वह सोया हुआ था, उसकी कुंडी बाहर से बंद की। इसके बाद उसकी बहन पर ईंट और एक अन्य धारदार पत्थर से वार करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके पैर, चेहरे और अन्य जगह पर वार किए। 

भाई की आंखों के सामने हुई बहन की हत्या

सोनू ने बताया कि बहन की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई थी। उसने बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन कुंडी बंद होने की वजह से वह अंदर ही कैद रहा। कमरे की खिड़की को खोलकर देखा तो आरोपी सुधीर उस पर हमला कर रहा था। सोनू ने आरोप लगाया कि उसकी आंखों के सामने आरोपी ने उसकी बहन की हत्या कर दी। पहले उस पर ईंट-पत्थर से वार और फिर उसके ही दुपट्‌टे से गला घोंट दिया। सोनू ने ये भी बताया कि आरोपी ने महिला की ड्रेस सूट-सलवार पहने हुए थे। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। उसने काफी शोर शराबा किया। इसके बाद पड़ोसियों ने आकर उसकी कुंडी खोली। सूचना के बाद रात में ही खोल थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया।

सुनवाई से पहले कर दी हत्या

मृतका के परिवार के मुताबिक आरोपी सुधीर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने पीड़िता के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में 15 दिन पहले 16 जुलाई को ही उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिवार के लोग एसपी से भी मिले थे। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार ने उसकी गिरफ्तारी की अर्जी के लिए कोर्ट में भी अपील की थी। जिस पर 31 जुलाई यानि आज सुनवाई होनी थी। लेकिन इससे पहले ही आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। खोल थाना एसएचओ लक्ष्मीनारायण ने बताया कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!