सड़क पर 2 घंटे तक तड़पता रहा शख्स, लोग करते रहे हंगामा, फिर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 26 Mar, 2023 04:03 PM

शहर में तावडू सड़क मार्ग पर पहाड़ी घाटी के पास एक तेज गति ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोहना(सतीश): शहर में तावडू सड़क मार्ग पर पहाड़ी घाटी के पास एक तेज गति ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई, लेकिन दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा और व्यक्ति दो घंटे तक सड़क पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देर से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक नानक चंद रेवाड़ी का रहने वाला था और वह काफी समय सोहना में मजदूरी का काम करता था। इस दौरान वह तिकोना पार्क के समीप ही एक टेंट हाउस की दुकान पर काम करता था। इस बीच तेज गति से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस और एंबुलेंस को दी,लेकिन दोनों पर मौके पर नहीं पहुंचे। देर से पहुंची पुलिस ने युवक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे देखने वाली बात होगी कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

नकली दवाई सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

रेवाड़ी में नशे में युवती ने 5 घंटे किया हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की तो पेट्रोल पंप संचालक को...

Rain Alert: हरियाणा वालों सावधान ; अगले 2-3 घंटे में इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने...

दीपक नांदल गैंग शूटर एनकाउंटर मामला- आधे घंटे पहले ही मौके पर पहुंच गए थे बदमाश, गाड़ी के नंबर छिपाए

NEET विवाद के बीच कुरुक्षेत्र पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री, RSS के साथ 6 घंटे की बैठक...मीडिया के...

Haryana में सिटी बस सेवा का बड़ा बदलाव, अगले 2 साल में इन जिलों की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक...

सड़क हादसे में घायल के लिए मसीहा बने सांसद कार्तिकेय शर्मा, काफिला रोककर गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

HBSE 10वीं अंग्रेजी परीक्षा: नकल के 2 मामले दर्ज, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महिला पर्यवेक्षक...

NH-48 पर डंपर ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, पुलिस और एंबुलेंस देरी से आई तो डिलीवरी पार्टनर्स ने...

आग में झुलसकर मदद मांगते रहे ड्राइवर कंडक्टर, लोग उठाते रहे सड़क पर बिखरे हुए आम