Edited By Shivam, Updated: 17 Jan, 2020 07:04 PM
हरियाणा में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड जरा सी लापरवाही बरतने पर जानलेवा साबित हो सकती है। जिसका एक जीता जागता उदाहरण सीएम सिटी करनाल में देखने को मिला है, यहां ठंड की चपेट में आने से 24 घंटे के अंदर दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
करनाल (केसी आर्या): हरियाणा में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड जरा सी लापरवाही बरतने पर जानलेवा साबित हो सकती है। जिसका एक जीता जागता उदाहरण सीएम सिटी करनाल में देखने को मिला है, यहां ठंड की चपेट में आने से 24 घंटे के अंदर दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, घरौंडा का रहने वाला कर्मा नाम का शख्स जो करनाल में मजदूरी करता था। बुधवार की रात तक सोने से पहले बिल्कुल स्वस्थ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कर्मा रात को खाना खाकर सोया था लेकिन सुबह वह बेहोशी की हालत में मिला, जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
वहीं करनाल के सिटी पार्क के योगा शेड के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था, जो ठंड से अपनी जान गवां बैठा था। आस पास के लोगों का कहना था कि तमाम लोग यहां पर रोजाना सोते हैं, लेकिन ठंड के कारण कई लोग बीमार हो जाते हैं और कई दुर्भाग्यवश अकाल मौत का निवाला बन जाते हैं।
हैरानीजनक यह है कि नगर निगम ने शहर में रैन बसेरे तो बनाए हैं, लेकिन पार्क में, बस स्टैंड पर या फिर फ्लाईओवर के नीचे सोने वालों को इसकी जानकारी नहीं होती कि शहर में कहां कहां रैन बसेरे हैं। ऐसे में प्रशासन को आगे आना चाहिए और लोगों को रैन बसेरे को लेकर जागरूक करना चाहिए। साथ ही साथ अपनी एक वैन शहर में घुमानी चाहिए ताकि जो लोग पार्क या फ्लाईओवर के नीचे सो रहे हैं उनको रैन बसेरों तक पहुंचाया जा सके और ठंड से बचाया जा सके।