हरियाणा में जल्द ही होगा संगठन का विस्तार: कुमारी शैलजा
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 10 Mar, 2023 04:56 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा में जल्द ही संगठन का विस्तार होगा।
फतेहाबाद (रमेश): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा में जल्द ही संगठन का विस्तार होगा। अगर किसी को लगता है कि शैलजा के कारण नहीं बन पाया है तो इसे वह स्वीकार करती है। उन्होंने सरपंचों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर ई-टेंडरिंग को लेकर कोई समाधान निकाला जाएगा। साथ ही पुरानी पेंशन योजना को भी लागू किया जाएगा।
बीजेपी में शामिल होने वाले व्यक्ति पाक-साफ हो जाते है: शैलजा
बता दें कि कुमारी शैलजा आज फतेहाबाद के एक निजी होटल में पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रेस-कॉन्फ्रेंस किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति इस प्रकार हो रही है कि अगर किसी पर आरोप लगता है। उस पर दबाव बनाया जाता है और जैसे ही वह भाजपा में शामिल में हो जाता है, वह पाक साफ हो जाता है।
भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की छवि बढ़ी हैं: कुमारी शैलजा
उन्होंने कहा कि बीजेपी की स्तर गिरती जा रही है,जिसने राहुल गांधी को गलत ठहराया है, लेकिन उनकी भारत जोड़ो यात्रा के बाद जनता को पता चला है कि राहुल गांधी की छवि क्या है। क्योंकि वह हमेशा सच बोलते हैं। सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का हाईकमान तय करेगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा में 20 जुलाई से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, 4 चरणों में होगी भर्ती; जानें पूरा...

स्कूल सोसायटियों को CM सैनी द्वारा बड़ी राहत के संकेत, जुर्माना माफी पर जल्द जारी होगा आदेश

हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल, 1 लाख से ज्यादा साइबर ठगी पर अब स्वतः दर्ज होगी ई-जीरो FIR, पीड़ितों को...

HTET Exam 2026: हरियाणा में 4 व 5 जुलाई को होगी HTET परीक्षा, बोर्ड चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए ये...

हरियाणा में स्कूल इमारतों पर चलेगा बुलडोजर, लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही... जानें क्या है कारण

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा-राजस्थान को मिली बड़ी राहत, यमुना जल बंटवारे पर बनी सहमति; नया MoU होगा साइन

हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस! NCRB देगा स्पेशल ट्रेनिंग...जानें क्या है खास

हरियाणा में दौड़ेगी मेट्रो और नमो भारत: 33,000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, सफर होगा सुपरफास्ट

हरियाणा के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, इस तारीख तक संभालना होगा नया कार्यभार...विकल्प नहीं भरा तो...