बदमाशों ने छात्रा से छीना टैबलेट और बैंककर्मी से झपटा फोन, हजारों रुपए की नकदी भी उड़ाई
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 28 Jan, 2023 03:36 PM

शहर के मित्तल अस्पताल के पास बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा के हाथ से टेबलेट छीन लिया।
सोनीपत: शहर के मित्तल अस्पताल के पास बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा के हाथ से टैबलेट छीन लिया। वहीं दूसरी वारदात बहालगढ़ रोड पर SBI की महिला कर्मी के मोबाइल फोन छीन लिया गया। दोनों वारदातों को बाइक सवारों ने अंजाम दिया है। इसी बीच निदान पार्क हॉस्पिटल पार्किंग में कार का शीशा तोड़कर चोरों ने उसमें रखा बैग उड़ा ले गए। जिसमें लैपटॉप और 47 हजार रुपए थे।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी की रहने वाली है और शहर में किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि सरकार की तरफ से पढ़ाई के लिए उसे सैमसंग कंपनी का टैबलेट मिला हुआ था। वह अपनी सहेली के साथ पैदल जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाश आए और उसके हाथ से टैबलेट लेकर फरार हो गए।
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मामले की पूरी तरह से जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

रेवाड़ी में चोरों का आंतक; टाइल्स शोरूम में घुसकर अलमारी से उड़ाए 2.23 लाख रुपए, CCTV में वारदात कैद

रेहड़ी लगाने की ऐवज में 10 हजार रुपए ले रहा था मार्केट कमेटी का सचिव, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ...

CISF की महिलाकर्मी का पीछा कर छेड़छाड़, मोबाइल छीना, आरोपी गिरफ्तार

परीक्षा वाले दिन उठा अर्थी: परीक्षा हॉल जाने की तैयारी में था छात्र, बाथरूम में करंट लगने से असमय...

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार; गन पॉइंट पर स्विफ्ट लूटकर भागे थे

रोहतक : MDU में देर रात छात्रों का हंगामा, VC आवास की दीवार पर चढ़ नारेबाजी; बॉय होस्टल में कूलर पर...

11 साल पहले विदेश गया था इकलौता बेटा, घर में चल रही थी शादी की तैयारी, फोन पर मनहूस खबर मिलते ही...

पानीपत में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में महिला टीचर की मौत, 10 साल के बेटे से छीना मां का सहारा; गम...

रील बनाते समय टूटा फोन...तो दोस्त ने राजकुमार को पहाड़ से धकेला, फरीदाबाद AVTS क्राइम ब्रांच ने...

जब स्वीडन से CM ने किया डीसी को फोन, मतलौडा मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे डीसी- बोले किसानों की फसल...