बदमाशों ने बंदूक की नोक पर की लाखों रुपए की लूट, कार में सवार होकर आए थे बदमाश

Edited By Manisha rana, Updated: 27 May, 2022 05:12 PM

the miscreants looted lakhs of rupees at gunpoint

गोहाना में लगातार लूट, डकैती व चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जहां गोहाना के गामड़ी गांव के पास एक शराब के ठेके से पांच बदमाशों...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में लगातार लूट, डकैती व चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जहां गोहाना के गामड़ी गांव के पास एक शराब के ठेके से पांच बदमाशों ने बंदुक की नोक पर एक लाख दस हजार की लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे के बयान पर पांच लोगो के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस आस पास में लगे सीसी टीवी फुटेज की भी जांच कर रही है फिलाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। 

शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे प्रताप ने बताया कि कल शाम को कार उनके ठेके के बाहर आकर रुकी जिसमें से दो युवक उनके ठेके पर आए और शराब की बोतल मांगी। जब वह पीछे से शराब को बोतल देने लगे तो उनमें से एक युवक पिस्टल दिखा ठेके के अंदर आ गया और दूसरा युवक पिस्टल लेकर बाहर खड़ा हो गया और गोली मारने की धमकी देने लगा। अंदर आये युवक ने गले में रखा सारा केश लेकर भाग गए। 

मामले की जांच कर रहे एसएचओ कर्मजीत ने बताया की कल देर शाम गांव गामड़ी के पास एक शराब के ठेके से कुछ युवकों ने लूट की है। इस मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!