'Love You खुश मुश...', जासूस ज्योति मल्होत्रा की जांच में सामने आया Letter

Edited By Manisha rana, Updated: 21 May, 2025 11:55 AM

the letter surfaced during the investigation by detective jyoti malhotra

हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर खुलासे जारी हैं।

हिसार : हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर खुलासे जारी हैं। पुलिस को ज्योति मल्होत्रा के घर में एक डायरी मिली है, जिसमें सविता के लिए मैसेज लिखा गया है। डायरी में लिखा है कि घर का ख्याल रखना, मैं जल्दी आ आऊंगी। दवाई, एक महीने के लिए। कुछ दवाइयों के नाम भी लिखे हैं। इस पन्ने आखिरी में लिखा है, आई लव यू। 

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद उसके हिसार वाले घर पर रविवार को जांच एजेंसियों ने उसके घर छापेमारी की थी। इस दौरान उसके घर से एक डायरी भी मिली, जिसमें ज्योति ने गिरफ्तारी से पहले मैसेज लिखे थे। खुफिया एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि सविता कौन है? 

PunjabKesari

यूट्यूबर ने डायरी में यह भी लिखा कि वो पाकिस्तान से 10 दिन का सफर करके अब वापस घर आ गई है। इस दौरान पाकिस्तान की आवाम से बहुत मोहब्बत मिली। हमारे चाहने वाले भी हमसे मिलने आए। लाहौर घूमने के लिए दो दिन का जो वक्त मिला वो कम था। सरहदों की दूरियां ना जाने कब तक बरकरार रहेगी, मगर दिलों में जो गिले शिकवे हैं वो मिट जाएं। हम सब एक ही धरती, एक ही मिट्टी के हैं।आखिर में ज्योति ने लिखा कि पाकिस्तानी सरकार से निवेदन है कि वो भारत के लिए पाकिस्तान में मौजूद मंदिरों और गुरुद्वारों को खोल दें। अब ज्योति की मंशा क्या थी, ये तो भगवान ही जाने, मगर एक बात तो साफ है कि ज्योति को पाकिस्तान इस कदर अपना लगने लगा कि वो वहीं की हो बैठी और भारत की दुश्मन बन बैठी। वहीं ज्योति के कई बैंकों में खाते हैं। हालांकि इन खातों में कुल कितनी राशि है, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!