उचाना विधायक की याचिका पर फैसला सुरक्षित, 32 वोटों से हार का है मामला, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Sep, 2025 06:11 PM

the decision on the petition of uchana mla is reserved the matter is of defeat

विधायक देवेंद्र अत्री की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है।

चंडीगढ़ : विधायक देवेंद्र अत्री की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। इस याचिका में अत्री ने बृजेंद्र सिंह द्वारा दोबारा दायर की गई याचिका को खारिज करने की मांग की थी। अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अगली सुनवाई में इस पर निर्णय सुनाया जाएगा।

बता दें कि उचाना सीट पर भाजपा के देवेंद्र अत्री ने मात्र 32 वोटों से बृजेंद्र सिंह को हराया था। मार्च में बृजेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि जो कैंसिल या रिजेक्ट वोट होते हैं, यदि उसका अंतर इलेक्शन की हार-जीत के अंतर से ज्यादा है, तो गिनती खत्म होने के बाद उन सभी कैंसिल वोटों की दोबारा से जांच रिटर्निंग अधिकारी को मौके पर करनी होती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!