विवाहिता का खाली प्लाट में मिला शव, गला रेतकर किया था मर्डर, आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Jun, 2022 01:45 PM

the dead body of the married woman was found in an empty plot

सिरसा जिले की जेजे कॉलोनी में विवाहिता की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव खाली प्लाट में मिला था...

सिरसा : सिरसा जिले की जेजे कॉलोनी में विवाहिता की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव खाली प्लाट में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मृतिका के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पंकज को 24 घंटे के अंदर ही काबू कर लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी पंकज मृतक महिला पूनम के घर के पास किराने की दुकान पर काम करता था। पिछले दो से तीन साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोप है कि आरोपी पंकज महिला को 29 मई की रात को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके बाद महिला का शव उसके घर के पास खाली प्लाट में पड़ा मिला था।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!