सिर्फ 13 सवारियों के साथ सिरसा से पंचकूला के लिए रवाना हुई बस, घर लौटे लॉक डाउन में फंसे लोग

Edited By Isha, Updated: 16 May, 2020 12:58 PM

the bus departed from sirsa for panchkula on the second day

आज दूसरे दिन भी  सिरसा से पंचकूला के लिए इकलौती बस रवाना हुई जिसमें 13 सवारियां सवार थी। प्रदेशभर से आज कुछ निश्चित रूटों के लिए बसें रवाना हुई हैं। सिरसा से भी आज दूसरे दिन भी एक बस

सिरसा(सतनाम)- आज दूसरे दिन भी  सिरसा से पंचकूला के लिए इकलौती बस रवाना हुई जिसमें 13 सवारियां सवार थी। प्रदेशभर से आज कुछ निश्चित रूटों के लिए बसें रवाना हुई हैं। सिरसा से भी आज दूसरे दिन भी एक बस पंचकूला के लिए सुबह 8:00 बजे बस अड्डा परिसर से रवाना हुई। रोडवेज प्रशासन के अधिकारियों ने खुद बस को रवाना किया। सवारियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा की गई थी। सिरसा से पंचकूला जाने वाली इस बस के लिए 13  सवारियों ने अपने टिकट बुक करवाई थी जिसके बाद सभी सवारियां अपने घर जाने के लिए रवाना हुए।

आज रवाना हुए लोगों में से ज्यादातर लोग लॉक डाउन से पूर्व रिश्तेदारों में मुलाकात के लिए सिरसा पहुंचे थे, लेकिन लॉक डाउन लगने से वे डेढ़ माह से सिरसा में फंस कर रह गए। कल जैसे ही इन यात्रियों को हरियाणा में बस सेवा बहाल होने की सूचना मिली तो उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग करवाई और आज पंचकूला के लिए वापस रवाना हुए। वापस लौट रही सवारियों में बस चलने से खुशी का माहौल देखा गया।

 बस में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए सीटों पर क्रॉस के निशान बनाए गए थे। क्रॉस का निशान लगी सीटों पर किसी भी सवारी को बैठने की इजाजत नहीं थी। इस तरह से बस में सोशल डिस्टेंस मैनेज किया गया था। 30 सवारियों के बैठने की बस में सुविधा थी लेकिन आज अपेक्षाकृत कम लोगों ने टिकट बुकिंग करवाई। बस को पूरी तरह से सैनीटाइज किया गया था। बस में बैठने से पूर्व सवारियों की थर्मल स्कैनिंग भी करवाई गई।


 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!