अस्पताल इलाज करवाने आई किशोरी निकली  गर्भवती, मामा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Edited By Isha, Updated: 03 Jul, 2022 09:32 AM

teenager who came to hospital for treatment turned out to be pregnant

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दुष्कर्म का आरोप सगे मामा पर लगाया गया है। मामला तब खुला, जब किशोरी बीमार हुई और परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां किशोरी अढ़ाई माह की गर्भवती मिली। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

यमुनानगर : 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दुष्कर्म का आरोप सगे मामा पर लगाया गया है। मामला तब खुला, जब किशोरी बीमार हुई और परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां किशोरी अढ़ाई माह की गर्भवती मिली। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जगाधरी क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला की बेटी कई दिनों से बीमार थी। इस पर वह उसे अस्पताल में दिखाने के लिए लेकर गई, जहां डॉक्टर ने जांच की और बताया कि किशोरी करीब अढ़ाई माह की गर्भवती है। उसने अपनी बेटी से बात की और इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि अढ़ाई माह पहले अंबाला कैंट निवासी मामा घर पर आए थे। इस दौरान मामा ने उसे डरा-धमकाकर गलत काम किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से वह चुप रही। अब मामला खुलने पर महिला अपनी बेटी को लेकर थाने में पहुंची और अपने ही आरोपी भाई के खिलाफ शिकायत दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!