Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Feb, 2026 08:40 PM

अपराध शाखा फर्रुखनगर ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है, जो न केवल पुलिस हिरासत से भागने में माहिर था, बल्कि भागने के बाद दोबारा अपराध करने से भी बाज नहीं आया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): अपराध शाखा फर्रुखनगर ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है, जो न केवल पुलिस हिरासत से भागने में माहिर था, बल्कि भागने के बाद दोबारा अपराध करने से भी बाज नहीं आया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हाशम निवासी भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। हाशम इतना शातिर है कि 17 फरवरी 2026 को जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने केएमपी एक्सप्रेस-वे से छलांग लगा दी। इस खतरनाक कोशिश में उसका पैर टूट गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 फरवरी को स्वस्थ होने पर पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी हाशम इसी साल जनवरी 2026 में पुलिस हिरासत से भाग निकला था। फरारी के दौरान उसने अपनी आदतों को नहीं बदला और 18 जनवरी को थाना शिवाजी नगर क्षेत्र से एक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस रिकॉर्ड के अवलोकन से पता चला है कि उसके खिलाफ गुरुग्राम जिले के विभिन्न थानों में चोरी के पांच मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान उसने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।