बदमाश को पकड़ने गई की टीम को परिजनों ने पीटा,  सब इंस्पेक्टर घायल...हवाई फायर कर बचाई जान

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2025 08:30 AM

team that went to catch the criminal was beaten up by his family members

एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दबिश देने दुर्गा कॉलोनी में पहुंची नारकोटिक्स सेल की टीम पर आरोपी के परिजन ने हमला कर दिया। बुधवार रात की घटना में सेल के सब इंस्पेक्टर रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए

करनाल: एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दबिश देने दुर्गा कॉलोनी में पहुंची नारकोटिक्स सेल की टीम पर आरोपी के परिजन ने हमला कर दिया। बुधवार रात की घटना में सेल के सब इंस्पेक्टर रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हवाई फायर कर मौके से भागना पड़ा। सूचना पर 112, सीआईए और तरावड़ी थाना की पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी भाग गए।
 
 पुलिस दो दिन पहले दर्ज हुए एनडीपीएस के एक मामले में दबिश के लिए पहुंची थी। दुर्गा कॉलोनी के आरोपी रिंकू के घर में पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों के अनुसार हमलावरों ने सब इंस्पेक्टर रोहतास को घेर लिया और गंडासी, लाठियों और डंडों से वार किए।

रोहतास गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर हालात बेकाबू होने पर पुलिस को हवाई फायर करने पड़े। रोहतास को मौके से हटाया गया। डायल-112 की टीम और एंबुलेंस बुलाई गई। घायल एसआई रोहतास को लहूलुहान हालत में करनाल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। तरावड़ी थाने से भी फोर्स पहुंच गया। सीआईए की टीम पहुंच गई। इस बीच में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

कॉलोनी में देर रात तक तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला बेहद गंभीर मामला है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर से बाहर निकलने के रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!