तंवर ने समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन, काटा इतने किलो केक(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Feb, 2020 05:39 PM

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर अपने जन्मदिन पर नई पार्टी बनाएंगे या नहीं इस सभी अटकों पर फिलहाल विराम लग गया है। रविवार को करनाल में अपने 44 वें पर जन्मदिन पर तंवर ने पार्टी बनाने का कोई ऐलान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में तीसरे...

करनाल(केसी आर्या): कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर अपने जन्मदिन पर नई पार्टी बनाएंगे या नहीं इस सभी अटकों पर फिलहाल विराम लग गया है। रविवार को करनाल में अपने 44 वें पर जन्मदिन पर तंवर ने पार्टी बनाने का कोई ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे। जनता तीसरे विकल्प को तलाश रही है। 

PunjabKesari, haryana

रविवार को करनाल के सेक्टर 12 हुड्डा ग्राउंड में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने अपना 44 वां जन्मदिन समर्थकों के साथ मिलकर स्वाभिमान रैली दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर 44 किलो का केक काटा गया। इस दौरान जहां तंवर के साथ उनकी पत्नी अवंतिका तंवर और संत समाज के लोग नजर आए, तो वहीं बहुजन समाज पार्टी के कुछ नेता भी उनके साथ दिखे। 

इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि देश के जनता तीसरे विकल्प को तलाश रही है, इसलिए बीजेपी और कांग्रेस को जनता नकार रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल को दुसरी बार जनता ने मौका दिया। अब हरियाणा में हम तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे, क्योंकि हम सब साथियों ने मिलकर जनता की लड़ाई लड़ी, उनके मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि यह सब साथी संघर्ष से निकले हुए हैं, इन्ही के साथ मिलकर हम आगे काम करेेंगे। 

PunjabKesari, haryana

हालांकि तंवर नई पार्टी या फिर किसी राजनीतिक पार्टी के साथ जाने पर मना करते नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है, अभी सिर्फ मिलकर जनता की आवाज को उठाना है। उन्होंने कहा की पिछले पांच साल में हरियाणा में घोटाले ही घोटाले हुए और कुछ को अब दिखने लगे हैं, तंवर का यह हमला भूपिंद्र हुड्डा पर था। तंवर ने कहा कि कांग्रेस में जिस समय हम थे, उस समय हमने सड़कों पर आकर लोगों की लड़ाई लड़ी थी। अब कांग्रेस ऐसी और रजाई में बैठी है। 

उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में विपक्ष हम है। तंवर ने कहा कि विपक्ष का काम हम करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। महिलाओं का शोषण हो रहा है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसकी जिम्मेदार बीजेपी व कांग्रेस है, जिन्होंने 70-72 सालों से कुछ नहीं बदला। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!