यात्रीगण कृपया ध्यान दें; दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए लें ये रूट, हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Feb, 2024 09:06 PM

take this route to go from delhi to chandigarh

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन ने कई रूटों में बदलाव किया है। वहीं हरियाणा पुलिस ने आवाजाही के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

चंडीगढ़: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन ने कई रूटों में बदलाव किया है। वहीं हरियाणा पुलिस ने आवाजाही के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को सुविधा देते हुए चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर(NH-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली जाने का प्लान तैयार किया है।

हरियाणा पुलिस ने कहा है कि दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), पंचकूला होते हुए और कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। पुलिस ने कहा कि अगर यात्रा के दौरान किसी भी असहज परिस्थिति होन पर डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं।

राजधानी दिल्ली और हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने तीनों बॉर्डरों को हरियाणा पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं, टिकरी बॉर्डर के साथ लगते मेट्रो रेल के पिलरों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। टिकरी बॉर्डर पर 5 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पैरामिलिट्री और पुलिस बल तैनात किया गया है। इतना ही नहीं हाई क्वालिटी के कैमरे और साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था प्रबंधन के लिए अपना टेंट लगा लिया है और दिल्ली से बहादुरगढ़ आने वाला रास्ता भी बैरिकेट्स के जरिए संकरा कर दिया गया है। देर शाम तक टिकरी बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्सेज की कंपनी भी तैनात हो सकती है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 20 कंपनियों की डिमांड सरकार से की है। 

किसानों के दिल्ली कूच को रोकने की कमान 3 केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई है। किसान संगठनों के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और अर्जुन मुंडा बातचीत कर रहे हैं। वहीं किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने जबरदस्त प्रबंध किए हैं। हरियाणा पुलिस ने पंजाब से हरियाणा का संपर्क काट दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा से पंजाब को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर, खनौरी बॉर्डर और डबवाली बॉर्डर को सील कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए कीलें, क्रंक्रीट के बैरिकेड्स, कंटेनर और भारी पुलिस एवं केंद्रीय बल की तैनाती की तैयारी है।  इन बॉर्डरों पर अस्थायी जेल भी बनाए गए हैं। यदि दिल्ली कूच पर किसान अड़े तो जबरन डिटेन कर अस्थायी जेलों में बंद कर दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!