Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2026 02:33 PM

देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बाद हरियाणा सरकार भी सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
चंडीगढ़: देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बाद हरियाणा सरकार भी सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि फ्लू जैसे लक्षण वाले कम से कम 5 प्रतिशत मरीजों की जांच की जाएगी। वहीं गंभीर सांस की बीमारी वाले सभी मरीजों की फ्लू जांच होगी। अस्पतालों में जरूरी दवाइयां, जांच की सुविधा, मास्क और संक्रमण से बचाव का सामान पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए भी जरूरी व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य फ्लू के मरीजों की समय पर पहचान करना और संक्रमण को फैलने से रोकना है। इसके लिए सभी जिलों के सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों के निदेशकों को जरूरी तैयारियां पूरी करने की एडवाइजरी जारी की गई है।