रोहतक में दहाड़े सुशील गुप्ता, बोले- जेल गए तो वहां से भी लड़ेंगे चुनाव

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 28 Mar, 2024 09:17 PM

sushil gupta attended the program organized in rohtak on thursday

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद व कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद उन्हें भी डर है कि वो जेल जा सकते हैं।

रोहतक (दीपक भारद्वाज)दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद व कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद उन्हें भी डर है कि वो जेल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो जेल में रहकर भी चुनाव लड़ेंगे इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में CLU का लाभ लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि वो मेरी कलम से कोई भी लाभ ले सकता है। उन्होंने नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नवीन जिंदल ने 183 करोड़ रुपए भाजपा को चंदा दिया है। आज इंडिया गठबंधन के तहत रोहतक में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन था जिसमें कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए थे।

रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद व INDIA गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने गुरुवार को रोहतक में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में बड़े राज खोले। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुशील गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह ही उन्हें भी डर है कि वह भी जेल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो जेल में रहकर भी चुनाव लड़ेंगे और सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

गुरुवार को रोहतक में INDIA गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ था। जिसमें कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पहुंचे थे। इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार संवैधानिक एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन प्रदेश की और देश की जनता समझ चुकी है कि वो भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!