'टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति तक, हमेशा वोटरों को ठगा', सुनैना चौटाला का कांग्रेस पर निशाना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Sep, 2025 08:58 PM

sunaina chautala fiercely targeted congress

इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल सिंह चौटाला की जयंती को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर निशाना साधा।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के गांव पुट्ठी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल सिंह चौटाला की जयंती को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को हर वर्ष देवीलाल जी का जन्मदिवस प्रदेशभर में समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने दावा किया कि इनेलो को छोड़कर गए कई लोग मौजूदा हालातों के कारण फिर से पार्टी में लौट रहे हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जनता के साथ धोखाधड़ी करता है। टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति तक, कांग्रेस ने हमेशा वोटरों को ठगा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के चक्कर में उन्होंने प्रदेश का नुकसान किया है।

बच्चों को शहर भेजते समय असुरक्षा महसूस करते हैं माता-पिता- सुनैना 

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि माता-पिता बच्चों को शहर भेजते समय असुरक्षा महसूस करते हैं। उन्होंने बेटियों के खिलाफ हो रहे अपराधों का उदाहरण देते हुए कहा कि कई मामलों में सरकार लीपापोती कर रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

भाजपा ने बेटियों के लिए नए कॉलेज तक नहीं खोले- सुनैना 

भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" केवल नारा बनकर रह गया है। प्रदेश में बेटियों के लिए नए कॉलेज तक नहीं खोले गए। वहीं, हाल की भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और मांग की कि किसानों को उनके नुकसान के अनुसार मुआवजा दिया जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!