Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Jun, 2025 03:05 PM

इनेलो महिला विंग प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला आज स्नेहित सरोवर नजदीक पंजाबी धर्मशाला में आयोजित महिला मोर्चे की जिला स्तरीय बैठक में पहुंची। यहां पहुंचने पर इनेलो नेत्री तनुजा व अन्य महिलाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : इनेलो महिला विंग प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला आज स्नेहित सरोवर नजदीक पंजाबी धर्मशाला में आयोजित महिला मोर्चे की जिला स्तरीय बैठक में पहुंची। यहां पहुंचने पर इनेलो नेत्री तनुजा व अन्य महिलाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण, सम्मान और सुरक्षा का दावा करने वाली बीजेपी के राज में महिला उत्पीड़न के मामले में बढ़े हैं, उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले बहन बेटियों का चीरहरण कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पहलगाम आंतकी हमले पर वहां मौजूद महिलाओं पर दिए बयान की चौटाला ने आलोचना की। उन्होनें कहा कि रामचंद्र जांगड़ा एक असंवेदनशील व्यक्ति हैं, जो ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। इसके आलावा उन्होंने खिलाडी महिलाओं के धरने व कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरती नजर आई। सुनैना चौटाला नें कहा कि प्रदेशभर में महिला विंग की मजबूती के लिये उनके दौरे चल रहे हैं, अब तक इनेलो महिला विंग प्रदेशध्यक्ष तनुजा और वे 14 जिलों में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित कर चुके हैं। जल्द प्रदेशभर में जिला स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)