Haryana:प्यार में पागल हुए छात्र-छात्रा, Valentine के दिन घर से भागे फिर खाया जहर...लड़के की हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2025 09:53 AM

students madly in love in haryana

दादरी जिले के गांव इमलोटा चौकी के तहत पड़ने वाले दो गांव के 12वीं कक्षा का लड़का व 10 वीं कक्षा की लड़की प्रेम संबंधों के चलते घर से भाग गए।  इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निकालकर सुसाइड कर लिया

चरखी दादरी ( पुनीत श्योराण): दादरी जिले के गांव इमलोटा चौकी के तहत पड़ने वाले दो गांव के 12वीं कक्षा का लड़का व 10 वीं कक्षा की लड़की प्रेम संबंधों के चलते घर से भाग गए।  इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया।

हादसे में लड़की की जान तो बच गई, लेकिन लड़के की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी,  जिसके बाद पुलिस ने जब उनकी लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले में पाई गई। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लड़के और लड़की ने 14 फरवरी को घर से भाग गए। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत इमलोटा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने जब इसकी तहकीकात की तो श्रीगंगानगर जिले की आफपीएफ पुलिस ने बताया कि लड़का व लड़की उल्टी कर रहे हैं, जिसके बाद आरपीएफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और दादरी पुलिस को सूचना दी। दोनों ने जहरीला पदार्थ निकाल लिया था।

जहरीला पदार्थ खाने के बाद लड़के की मौत हो गई। लेकिन लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने लड़के के शव का पोस्टमार्टम करवाकर सव परिजनों को सौंप दिया और गांव में लड़के का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कार्रवाई में जुटी पुलिस: एसएचओ 
सदर थाना  प्रभारी व ट्रेनी ऑफिसर आईपीएस दिव्यांशी ने बताया कि लड़के व लड़की की लोकेशन ट्रेस की गई थी। जिसके बाद वह श्रीगंगानगर जिले में पाए गए। आरपीएफ ने उन्हें सूचना दी जिस पर पुलिस श्रीगंगानगर पहुंची। लड़की की हालत अभी नाजुक है और वह अस्पताल में भर्ती है तो वहीं लड़के की मौत हो चुकी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!