मुरथल प्लाजा पर आफत बनकर आई आंधी, टोल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
Edited By Vivek Rai, Updated: 30 May, 2022 10:07 PM

एक ओर जहां बारिश के चलते मौसम में ठंडक हुई, वहीं अचानक आई तेज आंधी के चलते मुरथल टोल प्लाजा की छत ढह गई। इससे पानीपत-दिल्ली के बीच वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने क्रेन और जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर आवागमन...
सोनीपत(सन्नी): सोनीपत में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के बारिश भी शुरू हो गई थी। एक ओर जहां बारिश के चलते मौसम में ठंडक हुई, वहीं अचानक आई तेज आंधी के चलते मुरथल टोल प्लाजा की छत ढह गई। इससे पानीपत-दिल्ली के बीच वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने क्रेन और जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर आवागमन दुरुस्त करने का काम तुरंत शुरू कर दिया, लेकिन छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जब आंधी आई तो उस समय कैबिन में कर्मचारी मौजूद थे। उनमें से कुछ कर्मियों के घायल होने की सूचना भी है। हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
ट्रक पर गिरी प्लाजा की छत, बड़ा हादसा टला
टोल प्लाजा की छत ढहने से लेन नंबर 1 और 2 पर बने बूथ पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं जिस समय टोल की छत गिरी उस समय टोल की लेन नंबर 2, 4, 7 व 9 से ट्रक गुजर रहे थे। टोल की छत उन ट्रक पर आकर गिर गई। जिससे बाकी लेनों के बूथ क्षतिग्रस्त होने से बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रकों पर टोल की छत गिरने की वजह से 12 व 13 नंबर लेन के ऊपर बनी छत गिरन से बच गई। ऐसे में वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो टोल प्रशासन की तरफ से टोल वसूलने का काम बंद कर दिया और 12 व 13 नंबर लेन के अलावा इमरजेंसी लेन से बिना रोक टोक वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई। देर रात तक टोल छत को रिपेयर करने का काम जारी रहा और इस दौरान किसी भी वाहन से टोल नहीं वसूला गया।
बूथ में बैठे कुछ कर्मचारियों के घायल होने की भी सूचना
प्रत्यक्षदर्शी ट्रक चालक अनिरुद्ध व सतीश के अनुसार जिस समय टोल की छत गिरी वह उस समय मौके पर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बूथ में बैठे कुछ कर्मचारी भी घायल हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भेजा गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

सोसाइटी में डॉक्टर का B.Pharma बेटा हुआ Basketball पोल गिरने से हादसे का शिकार, कमर टूटी, हाथ पैर...

हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल...चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत, फरीदाबाद में...

बड़ा फैसला: सैनिकों और अग्निवीरों को एक ही छत नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं, 9 जिलों में बनेंगे...

हिसार में टला बड़ा हादसा: LPG गैस से भरे ट्रेन वैगन में लीकेज, रेलवे प्रशासन और SDRF की मुस्तैदी से...

Haryana की सड़कें बनीं दरिया...सावन की पहली बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, लोगों के लिए बनी आफत

पलवल में आधी रात दर्दनाक हादसा: हथीन मोड़ पर नाले में गिरी स्कॉर्पियो, 35 वर्षीय युवक की मौत

जींद में दर्दनाक हादसा: भात भरकर लौट रहे युवक के सिर पर गिरा बिजली का खंभा, रोहतक PGI में तोड़ा दम!

NH-48 पर बड़ा हादसा टालने वाले सिपाही को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

हिसार स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 8 डॉक्टरों पर गिरी गाज... जानिए क्यों

हाईवे पर सफर करने से पहले ढीली कर लें जेब! हरियाणा में ₹30 तक महंगा हुआ टोल, देखें अपनी कार का नया...