BJP ने शुरू किया 'गांव चलो अभियान', गांवों के गलियारों से जीत का रास्ता बना रही भाजपा !

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2024 03:31 PM

state president naib saini started gaon chalo campaign

हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टी कई तरह के अभियान चला रही है। भाजपा ने भी चुनाव के मद्देनजर गांव चलो अभियान शुरू किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने लाडवा विधानसभा से इस अभियान की शुरुआत की।

कुरुक्षेत्र (रंदीप रोर): हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टी कई तरह के अभियान चला रही है। भाजपा ने भी चुनाव के मद्देनजर गांव चलो अभियान शुरू किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने लाडवा विधानसभा से इस अभियान की शुरुआत की। नायब सिंह सैनी ने पिपली खंड के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधित किया और गांव चलो अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 बता दें कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांव चलो अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा के प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ से जीतकर 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना है।  

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

नायब सैनी ने SRK ग्रुप की यात्रा को लेकर कहा कि SRK की यात्रा खत्म हो गई है, लेकिन कांग्रेस में फूट कम नहीं हुई है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के आधा दर्जन दावेदार हैं नायब सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों अन्य दलों को छोड़कर बहुत से कार्यकर्ता और नेता आ रहे हैं उन सबका स्वागत है। नायब सैनी ने कहा कि एक पार्टी की दुकान तो खाली हो चुकी है अभी और बहुत जॉइनिंग होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी आने वाले नए नेताओं का स्वागत है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!