हरियाणा से निर्विरोध जीतीं BJP प्रत्याशी रेखा शर्मा, राज्यसभा जाना हुआ तय

Edited By Deepak Kumar, Updated: 13 Dec, 2024 05:05 PM

haryana bjp candidate rekha sharma won unopposed for rajya sabha

भाजपा की उम्मीदवार रेखा शर्मा निर्विरोध जीत गई है। दरअसल, भाजपा के मुकाबले के लिए कांग्रेस या फिर किसी अन्य दल की ओर से किसी को चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया था।

हरियाणा डेस्कः राज्यसभा के उपचुनाव को लेकर जारी प्रक्रिया के बीच हरियाणा से बीजेपी की प्रत्याशी रेखा शर्मा को निर्विरोध राज्यसभा का सांसद घोषित कर दिया गया है। उनके खिलाफ किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। बता दें आज यानी 13 दिसबंर को हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर, भाजपा के मुकाबले के लिए कांग्रेस या फिर किसी अन्य दल की ओर से किसी को चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया था। ऐसे में भाजपा की उम्मीदवार रेखा शर्मा निर्विरोध जीत गई है। रिटर्निंग अधिकारी आईएएस अशोक कुमार मीणा ने रेखा शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट सौंपा। 

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं जबकि 3 निर्दलीयों का भी उन्हें समर्थन है। ऐसे में बीजेपी  उम्मीदवार की जीत पहले से ही तय थी। रेखा शर्मा ने नामांकन के आखिरी दिन 10 दिसंबर को आवेदन किया था। बता दें कि हरियाणा की 5 राज्यसभा सीटें हैं। इनमें से 4 पर भाजपा सीधे काबिज हो चुकी है। जिनमें रेखा शर्मा और उनसे पहले सुभाष बराला, रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा भी भाजपा के समर्थन से राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं। उनकी मां शक्तिरानी शर्मा कालका से भाजपा की विधायक हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने 10 दिसंबर को नामांकन भरा था और 13 दिसंबर को नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। कांग्रेस का कोई उम्मीदवार न होने के कारण वह निर्विरोध जीत गई है। वहीं, हरियाणा भवन में प्रदेश भाजपा की ओर से रेखा शर्मा के स्वागत में समारोह का आयोजन भी किया गया है। इसमें समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान सहित कई भाजपा के कद्दावर नेता मौजूद रहेंगे। 

रेखा शर्मा का राजनीतिक करियर

साल 1964 में जन्मी रेखा शर्मा ने उत्तराखंड से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री लेने के बाद मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में डिप्लोमा किया। हालांकि, इसके बाद उनका करियर सीधे राजनीति को ओर बढ़ निकला। हरियाणा में पंचकूला भाजपा की जिला सेक्रेटरी थीं। साथ ही साथ मीडिया विभाग भी संभाला करती थीं। इसमें उनकी एडवरटाइजिंग की पढ़ाई काफी काम आई। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 में उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग का चेयरपर्सन लगाया गया था। जिसके बाद 2018 में उनका कार्यकाल दोबारा बढ़ा दिया गया था। रेखा शर्मा  लगभग 9 वर्ष तक राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!