समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है भाजपा: फणीन्द्रनाथ शर्मा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Dec, 2024 07:10 PM

phanindranath sharma visited meham and kalanaur assembly seat

भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में समानता के साथ सबको आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में समानता के साथ सबको आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल संगठनात्मक कौशल से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।

 हरियाणा में संगठन पर्व सदस्यता अभियान चल रहा है: फणीन्द्रनाथ शर्मा

सदस्यता अभियान के निमित सोमवार को संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने रोहतक जिला की महम और कलानौर विधानसभा के गांवों का दौरा करने के बाद कहा कि हरियाणा में संगठन पर्व सदस्यता अभियान चल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से लोगों को पार्टी की नीतियों से प्रेरित करके भाजपा परिवार में शामिल कर रहे हैं।  शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत करें ताकि आने वाले चुनाव में भाजपा का कमल हर बूथ पर खिले।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ पीएम मोदी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृ़ढ़ किया है, देश और प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश पीएम मोदी के नेतृत्व में बना है और जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा।

जनता को पसंद आ रही है भाजपा की नीतियां: शर्मा

फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनता को पसंद आ रही है। हर रोज लाखों लोग भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा की जनता का भरोसा भाजपा में लगातार बढ़ रहा  है। जनता को विश्वास हो गया है कि भाजपा सरकार ही हरियाणा को विकसित राज्य बना सकती है। संगठन मंत्री ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग का बिना भेदभाव के विकास कर रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार से किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग खुशहाल हो रहा है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला एडवोकेट रणवीर ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, महंत सतीश दास, दीपक हूडा, नवीन ढुल, नरेन्द्र वत्स, राजेश शर्मा, वेदप्रकाश धवन, कप्तान ईश्वर शर्मा, कर्मबीर परमार, मुकेश शर्मा, विकास श्योराण, रमा बल्हारा, सतबीर राठी, वकील वर्मा, विष्णु शर्मा, मनोज पहलवान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!