भाजपा का सदस्यता अभियान अब 3 दिसंबर तक: फणींद्र नाथ शर्मा

Edited By Isha, Updated: 30 Nov, 2024 06:17 PM

bjp s membership campaign now till 3 december phanindra nath sharma

भाजपा का सदस्यता अभियान पंचकूला ज़िले के दोनों विधानसभाओं में अपने तय लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। आज पंचकूला सेक्टर 1 के पीडब्लूडी विश्राम गृह में पंचकूला विधानसभा के शक्तिकेंद्रों एवं बूथों के त्रिदेवों, जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की...

पंचकूला (चंद्र शेखर धरणी) : भाजपा का सदस्यता अभियान पंचकूला ज़िले के दोनों विधानसभाओं में अपने तय लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। आज पंचकूला सेक्टर 1 के पीडब्लूडी विश्राम गृह में पंचकूला विधानसभा के शक्तिकेंद्रों एवं बूथों के त्रिदेवों, जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमे हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा एवं प्रदेश सह संयोजक अशोक गुर्जर मुख्यरूप से उपस्थित रहे। 

 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यता अभियान को पंचकूला की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, लोग स्वेच्छा से भारी संख्या में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर रहे है। दीपक शर्मा ने कहा भाजपा भारत की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमे एक आम नागरिक भी भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनकर संगठन में शीर्ष पद पर जा सकता है। 

 

इस मौके पर सदस्यता अभियान के प्रदेश सहसंयोजक अशोक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 24000 युवाओं को पक्की नौकरी देने का अपना वादा शपथ लेते ही पूरा कर दिया। भाजपा शासित हरियाणा सरकार के तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी वर्गों को मिल रहा है, हालिया विधानसभा चुनाव में जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया वो भी सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर रहे है जो भाजपा के सुशासन को दर्शाता है। 

 

अपने संबोधन में हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं की मांग पर सदस्यता अभियान की अंतिम तारीख 30 नवंबर को बढ़ाकर कर 3 दिसंबर करने की घोषणा की। फणींद्र नाथ शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को अपने अपने बूथों पर घर घर जा कर नए सदस्य बनाने पर जोर देते हुए कहा की व्यक्तिगत संपर्क से बनने वाले भाजपा के प्राथमिक सदस्य संगठन में एक बेहतर कार्यकर्ता बन कर उभर सकते है। फणीन्द्र नाथ शर्मा ने संगठन पर्व 2024 के तहत समाज के सभी वर्गों खासकर युवाओं, महिलाओं, एससी और ओबीसी समाज को विशेष तरजीह देते हुए प्राथमिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। संगठन महामंत्री ने बैठक में उपस्थित उन तमाम कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया जिन्होंने तय समय के भीतर हज़ारो की संख्या में प्राथमिक सदस्य बनाने का सराहनीय कार्य किया।  

इस अवसर पर मंच पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, एससी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक वीरेंद्र राणा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ उपस्थित रहे।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!