दुष्यंत चौटाला ने खाली किया सरकारी आवास, अब यहां खोला जाएगा JJP का मुख्यालय...जानिए लोकेशन

Edited By Isha, Updated: 13 Dec, 2024 11:58 AM

dushyant chautala leaves chandigarh government residence

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद चुनाव में हारे हुए नेताओं से सरकारी फ्लैट खाली कराए जा रहे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला से जननायक जनता पार्टी का मुख्यालय खाली करवा लिया गया है। सरकार ने ज

चंडीगढ़:  हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद चुनाव में हारे हुए नेताओं से सरकारी फ्लैट खाली कराए जा रहे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला से जननायक जनता पार्टी का मुख्यालय खाली करवा लिया गया है। सरकार ने जब जजपा को फ्लैट करने के लिए नोटिस भेजा था, तब जजपा ने फ्लैट खाली करने के लिए 3 महीने का समय मांगा था। लेकिन सरकार ने 15 दिन से ज्यादा समय देने से मना कर दिया था। जिसके बाद जजपा को ऑफिस खाली करना पड़ा।  

जानकारी के मुताबिक, जजपा का यह मुख्यालय पिछले 5 सालो से चंडीगढ़ के सेक्टर 3 में  MLA फ्लैट में चल रहा था। उस दौरान यह मुख्यालय दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला के नाम से चल रहा था। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में दुष्यंत और नैना चौटाला सहित जजपा का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि JJP का मुख्यालय अब पंचकूला में खुलेगा। यह मुख्यालय पंचकूला के सेक्टर 21 के निजी आवास में खोला जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!