हरिद्वार में कुंभ को लेकर चलाई गई विशेष रेलगाड़ियां, इन ट्रेनों का होगा फरीदाबाद में ठहराव

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jan, 2021 12:20 PM

special trains run for kumbh in haridwar these trains will halt in faridabad

हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर रेलवे रेलगाड़ियों की सुविधा शुरु की है। इसके लिए कुछ ट्रेने चलाई गई है और इन ट्रेनों के चलने के दिन निर्धारित कर दिए है। इनमें एक स्पेशल ट्रेन पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलेगी...

फरीदाबाद (ब्यूरो) : हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर रेलवे रेलगाड़ियों की सुविधा शुरु की है। इसके लिए कुछ ट्रेने चलाई गई है और इन ट्रेनों के चलने के दिन निर्धारित कर दिए है। इनमें एक स्पेशल ट्रेन पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलेगी, जिसका फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर का ठहराव दिया गया है। इससे की फरीदाबाद के लोगों को कुंभ जाना आसान हो जाएगा।

कोविड-19 को लेकर बंद की गई ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा है। उनका रुट भी बढाए जा रहे है। रेलवे ने कुंभ के मद्देनजर कुछ ट्रेनों को चलाया है। इनमें पुरी से ऋषिकेश तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का फायदा फरीदाबाद के लोगों को भी मिल सकेगा, क्योंकि यह ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर से रुक कर चलेगी। इस ट्रेन को 27 जनवरी की रात को पौने नौ बजे पुरी से चलाया जाएगा, जो तीसरे दिन रात 10 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। 30 जनवरी सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर यह ट्रेन पुरी के लिए चल देगी। दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन 62 स्टेशनों पर रुक कर चलेगी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!