भोंडसी जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट का बेटा भी गिरफ्तार, ऑडियो जारी कर दी थी ये धमकी

Edited By vinod kumar, Updated: 01 Aug, 2020 02:25 PM

भोंडसी जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट धर्मवीर चौटाला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब उसके बेटे रवि चौटाला को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, रवि चौटाला ने ऑडियो क्लिप जारी कर जेल में धमाका कराने की धमकी दी थी। इसके बाद भोंडसी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर...

सोहना (सतीश): भोंडसी जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट धर्मवीर चौटाला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब उसके बेटे रवि चौटाला को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, रवि चौटाला ने ऑडियो क्लिप जारी कर जेल में धमाका कराने की धमकी दी थी। इसके बाद भोंडसी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रवि चौटाला को सिरसा से गिरफ्तार किया।

बता दें कि कुछ दिन पहले भोंडसी जेल में कैदियों तक मादक पदार्थ व मोबाइल फोन पहुंचाने की शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान टीम को 11 सिम 4जी, 230 ग्राम ड्रग्स बरामद की। जिसके बाज पुलिस ने आरोपी डिप्टी सुपरिटेंडेंट धर्मवीर चौटाला व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया था। अपने पिता की गिरफ्तारी के कारण तिलमिलाए रवि चौटाला ने ऑडियो मैसेज में जेल अधिकारियों को धमकाया था।

रवि चौटाला ने ऑडियो क्लिप वायरल करते हुए कहा कि जेल में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी जल्द ही यहां से अपनी बदली करा लें। क्योंकि जेल में बहुत जल्दी बड़ा धमाका होने वाला है। इतना ही नहीं रवि चौटाला ने यह भी कहा कि कई राज्यों के अपराधी उनके सम्पर्क में हैं। 

जिसके बाद भोंडसी थाना पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर ऑडियो क्लिप के आधार पर रवि चौटाला के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!